फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO found doctors and employees absent

Farrukhabad News: सीएमओ को डॉक्टर व कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Wed, 20 May 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 20 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
CMO found doctors and employees absent
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने बुधवार को सिविल अस्पताल लिंजीगंज व लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने स्टाफ नर्स को स्थानांतरित कर डॉक्टर व कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में लगे, पंखे, इन्वर्टर आदि देखे। इस दौरान तीन एसी खराब मिलने पर उन्होंने ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सिविल अस्पताल लिंजीगंज पहुंचे। इस दौरान वहां डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। जबकि डॉ.एकांत चतुर्वेदी, डॉ.नेहिल सरन मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा कर्मचारियों में पूजा कठेरिया, नौशाद हुसैन, नैना श्रीवास्तव, पिंकी अनुपस्थित पाई गईं। वार्ड आया रूबी दो दिन से व सोनी तीन दिन से गैरहाजिर थीं।महिला वार्ड में मात्र एक पंखा सही मिला, जबकि कूलर व अन्य पंखे खराब मिले। उन्होंने स्टाफ नर्स निधि मिश्रा को लिंजीगंज से हटाकर लोहिया अस्पताल के एनआरसी में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed