फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO found abundance of filth in CHC Baraun

Farrukhabad News: सीएमओ को सीएचसी बरौन में मिली गंदगी की भरमार

Sat, 07 Dec 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
CMO found abundance of filth in CHC Baraun
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर के अलावा इमरजेंसी के स्टोर में गंदगी की भरमार मिली। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएचसी बरौन में दो माह पूर्व सांसद के निरीक्षण के दौरान गंदगी की भरमार के साथ ही एक्सपायर दवाओं का जखीरा मिला था। इस पर फार्मासिस्ट के निलंबन की संस्तुति की गई। कुछ दिन बाद मामला ठंडा हो गया और किसी पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। इससे फिर व्यवस्थाएं पुराने ढर्रे पर आ गई हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सुबह निरीक्षण किया तो इमरजेंसी स्टोर में गंदगी की भरमार थी। परिसर के अलावा प्रसूता वार्ड में भी सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। एक महिला मरीज को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है। सीएमओ ने पूछा तो महिला डायविटीज रोगी बताई गई। ऐसे में ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने से मरीज का शुगर और बढ़ने से उसकी हालत बिगड़ सकती है। इस पर सीएमओ ने कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सही इलाज करने की चेतावनी दी। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां एक छात्रा की आंखों की रोशनी कम होने पर उसे चश्मा दिया। ऑपरेशन कराने का भी आश्वासन दिया। कक्षा में जाकर बच्चों को पढ़ाया। प्राथमिक विद्यालय रेहा करनपुर में निरीक्षण के दौरान बच्चे टाट-पट्टी पर बैठे मिले। कई बच्चों को स्वेटर न पहने देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ ने बताया कि टोटियां टूटी होने से पानी बह रहा था। सफाई व्यवस्था भी ठीक न होने से उन्होंने एक शिक्षक के स्थानांतरण की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed