फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   civic

बवाल में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को पांच दिन का अतिरक्ति अवकाश

Tue, 31 Dec 2019 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
civic
फर्रुखाबाद। डीजीपी के आदेश पर एसपी ने थानेदारों व पुलिसकर्मियों के साथ अलग-अलग बैठक की। त्योहारों व हाल में हुए बवाल में निर्भीक होकर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि विभाग की ओर से क्या-क्या सहूलियतें दी उन्हें जा रही हैं। सीएए के विरोध के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को अगले वर्ष पांच दिन का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उनके हाल चाल लिए और उनको नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। डीजीपी की ओर से भेज गए पत्र को पढ़कर सुनाया कि विभाग को वर्ष 2019 में क्या-क्या सरकार ने दिया है। बीत रहे वर्ष में त्योहारों व हाल में सीएए के विरोध के चलते हुए बवाल में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को आने वाले वर्ष में पांच दिन की रिवॉर्ड लीव का तोहफा दिया गया है। इसके बाद एसपी ने सभी थानेदारों व सीओ के साथ बैठक कर डीजीपी के पत्र के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह सहित सभी थानेदार मौजूद रहे। वहीं थानों पर सुबह दस बजे सभी एसओ व कोतवाल ने अपने थाने के सभी पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर डीजीपी के नव वर्ष संदेश को पढ़कर सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed