{"_id":"59fcb5134f1c1b6e548ba9d2","slug":"city-magistrate-s-wife-stolen-purse-from-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी का स्टेशन से पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी का स्टेशन से पर्स चोरी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी का फर्रुखाबाद स्टेशन से पर्स चोरी हो गया। सूचना पर जीआरपी में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
सिटी मजिस्ट्रेट जयनेंद्र जैन की पत्नी नीरजकुमारी शुक्रवार की शाम फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची। उन्हे हाथरस जाने के लिए ट्रेन पकड़ने थी। देर शाम के समय स्टेशन पर लाउडस्पीकर से ट्रेन के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इस जानकारी को सुनने के लिए महिला उसे सुनने के लिए प्लेटफार्म नंवर पांच से उठ कर लाउडस्पीकर के पास पहुंच गई। पर्स को वही पर छोड़ गई। जब वह लौट कर आई तो पर्स गायब था। इसकी जानकारी होने पर महिला के होश उड़ गए।
घटना की सूचना सिटी मजिस्ट्र्रेट को दी। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने थाना प्रभारी को मोबाइल कर दिशा निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट की पत्नी का पर्स गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में जीआरपी मौके पर पहुंच जांचपड़ताल की। एसओ राजेश दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वह लाउडस्पीकर को सुनने के लिए चली गई थी। पर्स को सीट पर छोड़ गई थी। उन्होने ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल, चांबी का गुच्छा रखा हुआ था। मालूम हो कि कुछ दिन पहले एक छात्र का स्टेशन से लैपटाप और मोबाइल चोरी हो गया था लेकिन जीआरपी ने उसे टरका दिया। हालांकि शहर कोतवाल ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी।