फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children do not come , teacher taken rest

बच्चे आए नहीं, शिक्षक फरमाते रहे आराम

Mon, 09 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Children do not come , teacher taken rest
होली की चार दिन की छुट्टी बाद खुले परिषदीय स्कूलों में सोमवार को छुट्टी
विज्ञापन
जैसा माहौल रहा। छात्रों की संख्या कम होने से शिक्षक आराम फरमाते रहे। इस कारण परिषदीय स्कूलों में एमडीएम वितरण के बाद सन्नाटा पसरा रहा। होली पर चार दिन का अवकाश होने के बाद सोमवार को परिषदीय स्कूल खुले। स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या काफी कम रही। छात्र-छात्राएं कम होने से शिक्षकों ने एमडीएम बनवा कर बच्चों को खिलवाया और आराम फरमाते रहे।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में 51 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 15 ही उपस्थित हुए। प्रभारी प्रधानाचार्य इरफान व तहसीन विद्यालय में थे। शिक्षक वृजराज मिश्रा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में गए थे। प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ 117 पंजीकृत बच्चों में 30 उपस्थित हुए।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी, सहायक अध्यापिका पूनम, दीप्ति व शिक्षामित्र माया बाथम उपस्थित थीं। प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में 134 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 20 बच्चे उपस्थित हुए। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पद्मा ने बताया कि होली की छुट्टियों के बाद स्कूल खुला है। इस कारण बच्चों की संख्या कम रही। आए बच्चों के  लिए एमडीएम बनवा कर वितरण करवाया गया।

हस्ताक्षर कर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नदारद
एबीआरसी कृष्णकांत दीक्षित ने सोमवार को कन्या प्राइमरी पाठशाला करनपुरदत्त, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुवनपुर का निरीक्षण किया। दोपहर 3 बजे प्रिाथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंद मिले। कन्या प्राइमरी पाठशाला करनपुरदत्त में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कुसुम मौर्य अनुपस्थित थीं। इनके रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। एबीआरसी ने बताया कि कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed