फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children created a ruckus in the annual function

Farrukhabad News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Sat, 09 Dec 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Children created a ruckus in the annual function
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। नगर के किरन पब्लिक स्कूल में 10 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों को हंसाने के लिए बच्चों ने नाटक के साथ पंजाबी डांस और गुजराती डांस भी पेश किया।
किरन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार देर रात तक चला। इसमें सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य के बाद मुख्य अतिथि रेविरेंट फादर आकाश जोसेफ एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य व विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। बच्चों ने गुजराती और पंजाबी नृत्य के अलावा देशी व फिल्मी गानों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

सैनिकों की ड्रेस पहनकर बच्चों ने देश भक्ति के गीत पेश किए। मुख्य अथिति ने कहा स्कूलों में इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। संचालन सुमि पी रोज व रिदा खान ने किया। प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र सिंह गंगवार, प्रधानाचार्य गुरु पॉल, उपप्रधानाचार्य जैंसी पॉल, मृदुल गंगवार, कल्पना गंगवार, सिबेस्टीन जोसेफ, सैय्यद अहमद मियां, कविता श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, तिनसी के जोसेफ, सीमा राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed