फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Children and women show strength in mini marathon race

मिनी मैराथन दौड़ में बच्चों व महिलाओं ने दिखाया दम

Sat, 10 Aug 2019 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Children and women show strength in mini marathon race
करियप्पा मैदान में दौड़ लगाते छात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को फतेहगढ़ छावनी के करियप्पा मैदान में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों से लेकर छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने हिस्सा लेकर जज्बा दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में आयोजित मिनी मैराथन दौड़ का ब्रिगेडियर राजीव पुरी ने झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया। इसमें तीन किमी दौड़ में बच्चों, लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया। पांच किमी की दौड़ में एनसीसी बटालियन, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, डीएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

वहीं आठ किमी की दौड़ में आरआरसी व सिखलाई रेजीमेंट के जवानों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आरआरसी के जवान अव्वल रहे। तीन किमी दौड़ में कुमकुम, 5 किमी में सचिन पाल व सलोनी सिंह ने बाजी मारी। आठ किमी की मैराथन में साबिर कथट पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे व तीसरे स्थान पर शालिनी यादव, मांडवी सोमवंशी, अतुल कुमार, पवन कुमार यादव, गुुरभज सिंह, व रामबीर रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था ले.कर्नल शोभित श्रीवास्तव ने की। फिजिकल कोच सुरेंद्र शेखावत ने सहयोग किया।

समापन के दौरान ब्रिगेडियर राजीव पुरी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसके साथ उन्होंने देश की आजादी के लिए किया गया बलिदान व स्वतंत्रता दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed