{"_id":"644d6d472acb6af8f00a2194","slug":"child-riding-in-e-rickshaw-dies-due-to-tractor-collision-farrukhabad-news-c-12-1-207670-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा सवार बालक की मौत, शादी समारोह में दावत खाने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा सवार बालक की मौत, शादी समारोह में दावत खाने गया था
Sun, 30 Apr 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज में गांव गऊ टोला में ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा सवार बालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव गऊटोला निवासी अजय कुमार का 10 वर्षीय इकलौता पुत्र अर्पित गांव में ही एक शादी समारोह में दावत खाने गया था। वापसी में बारिश होने लगी।
विज्ञापन
अन्य बच्चों के साथ अर्पित ई रिक्शा में बैठ गया। गांव के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से अर्पित की उसमें दबकर मौत हो गई। अन्य बच्चों ने ई रिक्शा से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित परिवार व अन्य लोग चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अर्पित की मां बसंती देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उनके एक 4 वर्षीय पुत्री साक्षी है। इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन