{"_id":"6946ed180415a7b5a30eae64","slug":"child-murder-case-sdm-meets-family-understands-land-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134551-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक हत्याकांड : परिजन से मिले एसडीएम, समझा भूमि का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक हत्याकांड : परिजन से मिले एसडीएम, समझा भूमि का विवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/जहानगंज। कोरीखेड़ा निवासी बालक का अपहरण कर की गई हत्या के मामले में एसडीएम ने गांव पहुंचकर परिजनों से भूमि विवाद का मामला समझा। जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं एसपी ने परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी की। उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देकर कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता का पुत्र आशुतोष (10) की 10 दिसंबर को अपहरण के बाद 14 दिसंबर को हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया गया था। 10 दिन बीतने के बावजूद अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। आशुतोष की बहन अंशिका ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीएम व एसपी से परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। शनिवार को एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा गांव पहुंचे। एसडीएम ने परिजनों से बात कर भूमि विवाद का पूरा मामला समझा। आशुतोष की मां ने घटना के संबंध में 11 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। इससे नौ बीघा खेत के विवाद का भी हवाला दिया था। इधर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बालक की मां, बहन, चाचा व ताऊ को अपने कार्यालय बुलाकर वार्ता की। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं। जांच अंतिम दौर में है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।