फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Child injured after falling due to magic dies during treatment

Farrukhabad News: मैजिक से गिरकर घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Child injured after falling due to magic dies during treatment
फर्रुखाबाद। मां के साथ नाना की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जाते वक्त मैजिक से गिरकर घायल बालक ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बछौली निवासी राम रईस की पत्नी मीरा देवी मंगलवार को पुत्र कार्तिक(5) के साथ अपने पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने अमृतपुर थाने के गांव नगला हूसा जा रही थी। तेज रफ्तार मैजिक का अचानक गेट खुलने से कार्तिक रोड पर जा गिरा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था में बच्चे को पहले राजेपुर सीएचसी ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान कार्तिक ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बच्चे की बहन अंजलि, सपना, नैना, भाई करन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed