फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chef queen made delicious dishes in competition

सेफ क्वीन प्रतियो गिता में बनाए लजीज व्यंजन

Fri, 10 Jan 2020 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Chef queen made delicious dishes in competition
फर्रुखाबाद महोत्सव की शेफक्वीन प्रतियोगिता में शामिल युवतियां। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की देखरेख में चल रहे 16वें आयोजन में शेफ क्वीन प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने लजीज व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल ने विभिन्न व्यंजनों को चेक करके निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित एयर होस्टेस एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी कल्पना त्रिवेदी, सोनी गुप्ता, जाह्नवी वर्मा, दिव्यांगी तिवारी, आकृति मिश्र, मधु पाल, शालिनी मिश्रा, कल्पना त्रिवेदी, ज्योति दीक्षित आदि ने पावभाजी, गाजर, हलवा, पाश्ता, वेज लालीपाप एवं ढोकला बनाकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के सदस्य डा. कृष्णकांत अक्षर, सुनील सक्सेना ने सभी व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया। इसकी घोषणा 16 जनवरी को की जाएगी। प्रतिभागियों ने बताया कि खाना तो सभी बना लेते हैं, लेकिन स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए एकाग्रता की जरूरत होती है। इस मौके पर अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा, शिवम दीक्षित, कुशाग्र सक्सेना, सुनील सक्सेना, मयंक मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed