फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Checking going on at 18 borders of the district

Farrukhabad News: जनपद की 18 सीमाओं पर चल रही चेकिंग

Wed, 24 Apr 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Checking going on at 18 borders of the district
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद की 18 सीमाओं पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। अभी तक पुलिस 10.14 लाख ही बरामद कर सकी है। वहीं, 25 स्थानों पर पिकेट भी लगी हुई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमाओं पर 18 बैरियर लगाकर 24 घंटे वाहनों की चेकिंग का दावा किया जा रहा है। 25 स्थानों पर पिकेट लगी हुई है। अभी तक चेकिंग में पुलिस व प्रशासन की टीम 10.14 लाख कैश बरामद की सकी है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि 38 हजार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। इसमें 16 हजार लोगों को मुचलके पर पाबंद किया जा चुका है।
विज्ञापन

714 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। 687 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 96 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर 14 शातिरों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पांच हजार लीटर अवैध शराब बरामद कर आठ भट्ठी भी पकड़ी गई है। 847 हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस निगरानी कर रही है। कई नए लोगों को हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं निष्क्रिय हो चुके लोगों की हिस्ट्रीशीट बंद कर दी गई है। 137 अवैध असलहे बरामद कर 90 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed