फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cheating of Rs 13.35 lakh from two roadways workers in the name of job in Navy

Farrukhabad News: नौसेना में नौकरी के नाम पर दो रोडवेज कर्मियों से 13.35 लाख की ठगी

Sat, 14 Dec 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 14 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 13.35 lakh from two roadways workers in the name of job in Navy
फर्रुखाबाद। नौसेना में नौकरी लगवाने के नाम पर रोडवेज की महिला लिपिक समेत दो कर्मियों से 13.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का शक होने पर आरोपी के पिता ने कर्मियों को धमकी दी। पीड़ित तीन बार एसपी से मिले, मगर मुकदमा न लिखा। शनिवार शाम महिला कर्मी के पुत्रों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना पुलिस ने दोबारा तहरीर मांगी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला बढ़पुर निवासी कमला देवी व फतेहगढ़ के नगला नैन निवासी लज्जाराम दिवाकर रोडवेज में वरिष्ठ लिपिक हैं। मसेनी के पास निवासी एक शातिर युवक ने दोनों कर्मियों के पुत्रों की नौैसेना में नौकरी लगवाने के नाम पर कमला देवी से 5.20 लाख रुपये और लज्जाराम से 8.15 लाख रुपये ऑनलाइन और नकद लिए। करीब चार माह पहले आरोपी दोनों कर्मियों के बेटों को नौकरी दिलाने के लिए विशाखापट्टनम ले गया और एक होटल में रखा।
विज्ञापन

शक होने पर पीड़ित परिवार ने दबाव बनाया। इस पर वह बिना नौकरी के वापस ले आया। ठगी होने की जानकारी होने पर दोनों कर्मियों ने आरोपी से रुपये मांगे, तो उसके पिता ने धमकी दी। पीड़ित कर्मचारी तीन माह से एसपी को तीन बार शिकायती पत्र दे चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब चार बजे पीड़िता कमला देवी के पुत्रों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद कादरीगेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पीड़ित लज्जाराम भी थाने पहुंच गए। थाना पुलिस ने दोनों पीड़ि़तों से दोबारा नई तहरीर देने को कहा है। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर फर्रुखाबाद कोतवाली में पहले से ठगी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसे पीड़ित पकड़कर लाए हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

----------
पुलिस से सेटिंग कर खुलेआम घूम रहा था नामजद
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला राजन नगला के रितिक कुमार ने दीनदयाल बाग के अरुण कुमार, प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव अनूप कुमार श्रीवास्तव व सपना श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रितिक से छह लाख रुपये लिए गए थे। यही नहीं फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया था। इन्हीं में से एक आरोपी ने दोनों रोडवेज कर्मियों से अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए थे। कोतवाली पुलिस अभी तक आरोपी अनूप कुमार को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। जबकि वह खुलेआम घूम रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस से सेटिंग कर रखी थी। यही वजह रही कि उसे पुलिस ने पकड़ने की जरूरत नहीं समझी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed