फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CHC in-charge found health wellness center closed

Farrukhabad News: सीएचसी प्रभारी को बंद मिला हेल्थ वेलनेस सेंटर

Wed, 23 Oct 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
CHC in-charge found health wellness center closed
फर्रुखाबाद। राजेपुर सीएचसी प्रभारी ने मंगलवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान हेल्थ वेलनेस सेंटर में ताला लगा मिला। एएनएम भी गैरहाजिर थी। जबकि पीएचसी पर सफाई चल रही थी।
विज्ञापन


राजेपुर क्षेत्र में गंगा व रामगंगा की बाढ़ समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लाने का प्रयास चल रहा है। इसके चलते सीएचसी प्रभारी डॉ.आरिफ सिद्दीकी क्षेत्र का भ्रमण करने निकले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाढ़ के दौरान भरा कीचड़ आदि की सफाई चल रही थी। अभी तक पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं सड़क पर चलती रहीं। इसके बाद वह हेल्थ वेलनेस सेंटर चाचूपुर पहुंचे। वहां ताला लगा था। सीएचओ व एएनएम गैरहाजिर मिली। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि उन्होंने सीएचओ से फोन पर संपर्क किया तो उसने सीएमओ कार्यालय जाने की बात कही। बिना सूचना केंद्र पर ताला लगाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पीएचसी सबलपुर में सफाई कराई जा रही है। धीरे-धीरे बाढ़ग्रस्त केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लाई जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed