{"_id":"6acd39153bbc4e009b056ec2","slug":"chants-of-jai-shri-ram-echoed-as-the-divine-bow-was-broken-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-150040-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धनुष भंग के साथ गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धनुष भंग के साथ गूंजे भगवान श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
कायमगंज। सीपी ग्राउंड में रविवार देर रात रामलीला में धनुष भंग, राम-सीता वरमाला और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। राम के धनुष तोड़ते ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में वृंदावन से आए निर्देशक अवधेश शर्मा की मंडली ने कलाकारों के माध्यम से प्रसंगों का सजीव मंचन किया। सीता स्वयंवर में दूर-दूर से आए राजा-महाराजा शिव धनुष को उठाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय उसे तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। इसके बाद राम और सीता ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दृश्य पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
धनुष टूटने पर क्रोधित होकर पहुंचे परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण जवाबों और परशुराम के क्रोध के प्रसंग का कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया। बाद में राम का वास्तविक स्वरूप पहचानकर परशुराम का क्रोध शांत हो गया। उन्होंने राम को आशीर्वाद दिया। देर रात तक भक्त रामलीला का आनंद लेते रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, संजय बंसल, प्रहलाद अग्रवाल, अमित सेठ, संजीव शाक्य, पीयूष गंगवार, डॉ. संतोष गौड़, प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अहिल्या उद्धार की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
शमसाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में सोमवार को अहिल्या उद्धार की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के स्वरूप की भव्य झांकी गुमटी महादेव मंदिर से निकाली गई। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लंका मैदान पहुंची। यहां लीला के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वन गमन के दौरान अहिल्या उद्धार के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। लीला के दौरान मैदान भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और रामलीला प्रेमियों ने भगवान श्रीराम के स्वरूप के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष श्याम मिश्रा, नवनीत रस्तोगी, आलोक कुमार, अवधेश पांडेय, जितेंद्र शाक्य, संजय गंगवार और संजय पाठक सहित कमेटी के अन्य सहयोगी मौजूद रहे।