फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Challenge of increasing the education level of 31301 children

Farrukhabad News: 31301 बच्चों का पढ़ाई स्तर बढ़ाने की चुनौती

Sun, 05 Nov 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Challenge of increasing the education level of 31301 children
फर्रुखाबाद/कमालगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 75.5 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई में निपुण पाए गए हैं। जबकि 24.5 प्रतिशत को निपुण बनाने की चुनौती है। निपुण मूल्यांकन परीक्षा में सी, डी व ई ग्रेड के पाए गए 31301 बच्चों में पढ़ाई का स्तर बढ़ाकर उन्हें भी निपुण बनाने के लिए शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन


जनपद में कक्षा एक से 8 तक 1.90 लाख बच्चों में 1 लाख 27 हजार 785 ने निपुण मूल्यांकन टेस्ट दिया था। कक्षा 1 से 3 व 4 से 8 दो वर्गों में परीक्षा हुई थी। दोनों वर्गों को मिलाकर 32313 बच्चों को ए प्लस, 33105 को ए, 31166 को बी ग्रेड मिला। इन्हें निपुण श्रेणी में माना गया। वहीं 12600 बच्चे सी, 6404 डी व 12297 ई श्रेणी में आए। इनका अधिगम प्राप्ति स्तर कमजोर व असंतोषजनक है। तीनों श्रेणियों के कुल 31301 बच्चों का पढ़ाई व सीखने के स्तर को बढ़ाकर निपुण बनाने के लिए बीएसए कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि सभी को पूरे मनोयोग से जुटना होगा। विद्यालयवार सी, डी व ई ग्रेड के बच्चों पर अलग से ध्यान दिया जाए। जिला समन्वयक नागेंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्षों से निपुण बच्चों का प्रतिशत दोगुने से अधिक रहा। अब शेष बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान दिए जाने पर जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed