फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chakresh in 10th and Aditya, Akhil and Palak in 12th were district toppers.

Farrukhabad News: 10वीं में चक्रेश व 12वीं में आदित्य, अखिल व पलक रहे जिला टॉपर

Tue, 07 May 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chakresh in 10th and Aditya, Akhil and Palak in 12th were district toppers.
फर्रुखाबाद। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) बोर्ड का सोमवार को 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। 10वीं में सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के छात्र चक्रेश कुमार ने 96.60 प्रतिशत अंक पाकर बाजी मारी।
विज्ञापन

12वीं में माडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद का दबदबा रहा। इस स्कूल के छात्र आदित्य त्रिवेदी, अखिल अग्रवाल और छात्रा पलक मिश्रा 94-94 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप जिला टॉपर रहे। रिजल्ट आते ही मेधावी छात्र-छात्राएं स्कूल में खुशी से उछल पड़े। अध्यापकों और माता-पिता ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। 11 बजे रिजल्ट घोषित होने की सूचना पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया। जैसे ही रिजल्ट आया तो बच्चे रैंकिंग जानने के लिए उत्सुक हो उठे। शिक्षकों ने टॉपटेन की सूची निकालकर बच्चों को अंक बताए। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में 10वीं के छात्र चक्रेश कुमार ने 96.60 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। 10वीं में इसी विद्यालय के छात्र आर्यन राज 96.40 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे और छात्रा तनिषा गंगवार 96 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

उधर, 12वीं में माडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य त्रिवेदी, अखिल अग्रवाल व छात्रा पलक मिश्रा 94-94 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर रहे। 12वीं में सीपी विद्या निकेतन की छात्रा अरीना अरशद ने 93.25 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया। इसी स्कूल की छात्रा अनुप्रिया मिश्रा व छात्र अरीन गंगवार 92.5-92.5 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रबंधक निमिषा गुप्ता व प्रिंसिपल आलोक सक्सेना ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल व प्रिंसिपल आरके बाजपेई ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed