फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   chakbandi

चौसपुर में चकबंदी पूरी कराने को जुटे अधिकारी

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
chakbandi
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के गांव चौसपुर में 28 वर्ष से चल रही चकबंदी प्रक्रिया को पूरी करने उद्देश्य से सोमवार को गांव में चकबंदी अदालत लगाई जाएगी। एसओसी की अगुवाई में गांव में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम चकों पर कब्जा परिवर्तन के काम में लगी है। चकबंदी अदालत में किसानों की अपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव चौसपुर में 28 वर्ष से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसके विरोध में कई बार भाकियू नेता आवाज उठा चुके हैं। गांव के कुछ लोगों पर मनमाने तरीके से चक कटवाने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकारी चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराने में जुट गए हैं। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) राजेश त्रिपाठी, चकबंदी अधिकारी आरके सिंह, सुरेश चंद्र अनुरागी, एसीओ कुंवर महेश, सात कानूनगो और 10 लेखपालों के साथ शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे। राजस्व टीम ने खेतों का चिह्नांकन करके कब्जा परिवर्तन कराया।
विज्ञापन

एसओसी ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया निरस्त नहीं होगी। 12 दिन से कब्जा परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। करीब 1500 चकों में 90 प्रतिशत के कब्जों का परिवर्तन कर दिया गया है। सोमवार को गांव में अदालत लगेगी। अगर किसी किसान को आपत्ति है तो वह निस्तारण करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed