फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chaitra Navratri from today, decorated mother's court

चैत्र नवरात्र आज से, सजे माता के दरबार

Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from today, decorated mother's court
फर्रुखाबाद। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ शनिवार से होगा। देवी मंदिरों को फूलों, झालरों से सजाया गया है। माता के दरबार जगमग करने लगे। नव संवत्सर के स्वागत में शहर के मुख्य मार्गों पर भगवा झंडियां लगाई गईं। दुकानों पर पूजन सामग्री खरीदने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन होगा। पहले स्वरूप की माता की आराधना, पूजा के लिए दिन भर तैयारियां चलती रहीं। माता के शक्तिपीठों में प्रसिद्ध गुरुगांव देवी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, वैष्णो माता मंदिर, बढ़पुर माता मंदिर, भारत माता मंदिर आदि में साज सज्जा का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

मंदिरों को झालरों से सजाया गया। घरों में भी माता के साधकों ने दिन भर पूजन सामग्री खरीदी। दुकानों पर माता के भक्तों की खासी भीड़ रही।
नव संवत्सर के स्वागत में हिंदूवादी संगठनों ने तहसील से लालगेट, रेलवे स्टेशन से नाला मछरट्टा तक दुकानों, खंभों पर भगवा ध्वज लगाए गए। संस्कार भारती शनिवार सुबह पांच बजे शंखनाद का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को घरों में पांच-पांच दीपक प्रज्ज्वलित कर नई साल का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed