{"_id":"66e49bb3576ec9d4fc022d56","slug":"case-registered-against-four-including-husband-for-dowry-harassment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115505-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार लाख रुपये व बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव चौसपुर निवासी आमना बानो ने महिला थाने में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी पति कामरान, ससुर मुस्लिम, देवर गुलफाम, चचेरे देवर चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 10 नवंबर 2023 को मां ने 12 लाख रुपये में खेत बेचकर कामरान से उसकी शादी की थी।
शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में चार लाख रुपये व बाइक की मांग कर मारपीट करने लगे। ससुरालीजन खेत व मकान अपने नाम करने का दबाव बनाने लगे। आमना बानो ने ससुराल वालों को बताया कि खेत में छह बहनों व मां का हिस्सा है। मां अभी जीवित है ऐसे में खेत व मकान नाम नहीं हो सकता है। एक अगस्त को ससुरालीजनों ने आमना बेगम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसओ पूनम अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)