{"_id":"66b29f7b7bd2c4da2d0556c4","slug":"case-registered-against-eight-including-pradhan-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114242-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रधान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रधान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट कर जानलेवा फायर करने के मामले में पुलिस ने प्रधान सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच दिन बाद घायल का मेडिकल कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा नगला रम्पुरा निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की यादव ने गांव के प्रधान शनि यादव, भाई हनी यादव, चाचा दुर्विजय सिंह यादव उर्फ नटिया, चचेरे भाई अनमोल यादव, अर्पित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि तीस जुलाई की रात मसेनी से आठ बजे गांव के लिए वापस आ रहा था। बजरंग ढाबा के पास प्रधान शनि यादव सहित सभी लोगों ने उसको घेर लिया। इन लोगों ने गाली-गलौज कर लाठी डंडों से पीटा।
तभी अनमोल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सिर के ऊपर से निकलने से वह बाल बाल बच गया। बाइक की चाबी इन लोगों ने निकाल ली। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मालूम हो कि पुलिस ने इसी मामले में पैरवी करने गए प्रधान के भाई हनी यादव व धर्मेंद्र का एक जुलाई को शांतिभंग में चालान कर दिया था। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।