{"_id":"66bbb3b1bab265bf640e8fd7","slug":"case-not-registered-in-theft-of-rs-10-lakh-from-three-houses-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114490-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन घराें में हुई दस लाख की चोरी में नहीं दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन घराें में हुई दस लाख की चोरी में नहीं दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
कंपिल। तीन घरों से दस लाख की नकदी व जेवर चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ दूसरे दिन जांच करने का दावा कर रहे हैं। पुलिस की लचर व्यवस्था से कस्बे के लोग रात को घरों में पहरेदारी कर रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गीतापुरम निवासी पूर्व सैनिक नाहर सिंह, आजाद नगर निवासी राजमिस्त्री आकिल, मोहल्ला मदारी पट्टी निवासी मिथलेश के घर में घुसे चोर 10 लाख के जेवर व नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। सोमवार को सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार सहित फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए।
तीनों पीड़ितों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी थी। उसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस की कार्यशैली से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। चोरों से परेशान दुकानदार व नगरवासी रात में खुद पैहरा देने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
एसओ जितेंद्र चौधरी दूसरे दिन भी चोरी के मामले में जांच करने का दावा कर रहे हैं। आखिर बिना मुकदमा दर्ज किए वह क्या जांच रहे हैं। यह सवाल पूछने पर उन्होंने फोन काट दिया।