फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of shooting a man in farm rivalry in Farrukhabad, Report filed against three

Farrukhabad: खेत की रंजिश में गोली मारने का मामला, पहले लाठी-डंडों से था पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sun, 12 Feb 2023 04:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2023 04:02 PM IST
सार

कंपिल थाना क्षेत्र में खेत के विवाद में गोली मारने के मामले में सीओ कायमगंज ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। वहीं, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया  है।

विज्ञापन
Case of shooting a man in farm rivalry in Farrukhabad, Report filed against three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में खेत की रंजिश में भाई को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, सीओ कायमगंज ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। वहीं, पुलिस हिरातस में बैठे लोगों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर शाहआलमपुर निवासी कुंवरपाल सिंह के शुक्रवार की भोर गोली मार दी गई थी। गोली कंधे में लगने से कुंवर पाल गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उनका सैफई में उपचार चल रहा है। परिजनों ने कुंवर सिंह के भाई अवनीश पर खेत की रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अवनीश सहित दो रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया था। कुंवर पाल की पत्नी धर्मश्री ने देवर अवनीश, साले सोनू व शिवकरन के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि परिवारिक जेठ की पुत्री जूली की बारात आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश व शिवकरन ने पति कुंवरपाल से कहा कि बेटी नीतू की शादी शिवकरन के बेटे से करा दो। पति के इनकार कर दिया। इसी बात पर इन लोगों ने पति को लाठी डंडों से मारपीट कर तमंचे से गोली मार दी। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर परिजनों व ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed