फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Car collided with a vehicle standing on the road, six injured

फर्रूखाबाद: सड़क पर खड़े वाहन से टकराई कार, छह घायल

Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a vehicle standing on the road, six injured
फर्रुखाबाद। सड़क पर खड़े वाहन से टकराने के बाद कार सवार एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार मथुरा दर्शन करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी उमेश कुमार सक्सेना (55) शनिवार को कार से परिजनों के साथ मथुरा दर्शन करने गए थे। वह रविवार रात लौट रहे थे। एटा के जैथरा थाने के पास घने कोहरे में कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। इससे उमेश कुमार के अलावा आरती सक्सेना (37), धर्मेश (52), अशोक कुमार (30), विभा (48) और निधि (20) घायल हो गईं। घायलों को पहले वहां सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। देर रात घायलों का लोहिया में इलाज शुरू किया गया। फिलहाल घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

आरती ने बताया कि कोहरा घना था। सड़क पर खड़े वाहन की न तो लाइटें जल रही थीं और न ही रिफ्लेक्टर टेप लगे थे। इसीलिए दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed