फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cantonment Board Elections Today

छावनी परिषद चुनाव आज

Sat, 10 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cantonment Board Elections Today
छावनी परिषद बोर्ड के सभासद पद के लिए रविवार को मतदान होगा। इसके लिए 10
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। मतदान सुबह 8 बजे से सायं 5  बजे तक  होगा। इसके बाद वोटों की गिनती कराई जाएगी। सात वार्डों से 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। 6899 मतदाता अपने मताें का प्रयोग करेंगे।

शनिवार को कैंट जूनियर हाईस्कूल से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। 10 बूथाें पर मतदान होगा। इनमें से तीन बूथ संवेदनशील हैं। 10  पोलिंग पार्टियाें में शामिल 40 मतदान कर्मी चुनाव करवाएंगे। बैलेट से मतदान होगा। पोलिंग पार्टियाें को मतदान सामग्री के साथ बूथाें पर रवाना किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एमए अंसारी, छावनी परिषद के ईओ

एमपीआर त्रिपाठी व तहसीलदार सदर  आरपी चौधरी ने पोलिंग पार्टियां  रवाना करवाईं। दो सेक्टर मजिस्ट्रेटाें की तैनाती की गई है। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी व तहसीलदार कायमगंज शेख आलमगीर को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अधिकारियाें ने बूथाें पर तैयारियाें का जायजा भी लिया।  सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जीत के लिए दांव-पेंच
कैंट इलाके में उम्मीदवार जीत के लिए शनिवार को आखिरी दांव पेंच आजमाते रहे। पूर दिन रूठे मतदाताआें को मनाने का सिलसिला चलता रहा। रात को भी बाजी पलटने की कोशिशें होती रहीं।  उम्मीदवाराें व उनके समर्थकों ने घर-घर जाक र वोट की अपील की। विकास के वादे भी  किए गए। सात वार्डों में से वार्ड नंबर दो अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर एक व पांच महिलाआें के लिए आरक्षित हैं।

चैलेंज वोट 100 रुपये में
मतदान के  दौरान चुनाव एजेंट बूथ के बाहर रहेंगे। वोट चैलेंज करने वाले को 100 रु पये जमा करने होंगे। मतदाताआें को बूथ पर पहचान पत्र ले जाना होगा। पहचान पत्र न होने पर चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक 14 विकल्पाें में से किसी एक को दिखाना होगा।

संवेदनशील बूथाें पर पैनी नजर
छावनी परिषद के 10 बूथाें में से आर्मी पब्लिक स्कूल, कैंट कम्यूनिटी हाल व छावनी परिषद  वाचनालय के बूथ संवेदनशील हैं। इन पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सभी बूथाें पर पुलिस फ ोर्स तैनात किया गया है।

चार मेजों पर गणना
मतदान के बाद वोटों की गिनती  की जाएगी। गिनती छावनी परिषद में होगी। इसके लिए पंडाल तैयार कर लिया गया है। चार मेजों पर वोटाें की गिनती होगी। यहां भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

यह उम्मीदवार हैं मैदान में
वार्ड एक से अवंति, ईश्वरवती, कौशल्या, वार्ड दो से गिरीश चंद्र, देवेश कुमार, शशि मोहन व सर्वेश कुमार ,वार्ड तीन से गरुण कुमार, गोविंद प्रसाद, जीत सिंह, रतन कुमार , शांती बाबू, श्री कृष्ण, श्रीपाल व सतीश कुमार, वार्ड  चार से अजय कुमार, गोल्डी, मुन्नालाल राजपूत व

मुन्नी देवी, वार्ड पांच से  रजिया खान, शमा पत्नी रजी, शमा पत्नी साजिद व शमा पत्नी अनवर जमाल, वार्ड छह से अरुण कुमार, पिंकी, बृजेश चौहान, रफीक खां, रामचंद्र साहू, विजय कुमार, विनीत कुमार गुप्ता व साधना देवी, वार्ड नंबर सात से माया देवी, रोहित पारिया व वीरपाल सिंह हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed