फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cable box blew up, power went out in 100 villages

Farrukhabad News: केबल बक्सा फुंका, 100 गांव की बत्ती गुल

Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cable box blew up, power went out in 100 villages
शमशाबाद। रेलवे क्रासिंग के पास 33 केवी लाइन का केबल बक्सा फुंकने से 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। समाचार लिखे जाने तक केबल बक्सा ठीक किया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रेलवे क्रासिंग के पास गुजरी 33 हजार केवी लाइन का केबल बक्सा फुंक गया। इसके चलते हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया। इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों की बत्ती गुल हो गई। जानकारी मिलने पर लाइनमैन मौके पर पहुंचे। केबल बक्सा ठीक करना शुरू किया। तमाम प्रयासों के बावजूद सायं 7:30 बजे तक केबल बक्सा ठीक नहीं हुआ था। समाचार लिखे जाने तक बिजली कर्मचारी मरम्मत में लगे थे। जेई जुनैद आलम ने बताया कि केबल बक्सा ठीक किया जा रहा है। रात तक आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले भी यही केबल बक्सा फुंक गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed