फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Businessman dies on the spot in bike collision

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में व्यापारी की मौके पर ही मौत

Mon, 09 Jun 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Businessman dies on the spot in bike collision
कमालगंज सीएचसी में राकेश के शव को देखते डॉक्टर व लगी भीड़। - फोटो : कमालगंज सीएचसी में राकेश के शव को देखते डॉक्टर व लगी भीड़।
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। श्रृंगीरामपुर घाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर जा रहे बीज व्यापारी की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में मौके पर ही व्यापारी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यापारी को अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के त्रिलोकापुर हाथिन निवासी राकेश कुमार पाल (52) खाद-बीज व्यापारी हैं। सोमवार सुबह वह गांव के जिलेदार की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने श्रृंगीरामपुर घाट आए थे। दोपहर करीब तीन बजे अंतिम संस्कार होने के बाद राकेश बाइक से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में दरौरा गांव के निकट सामने से आ रही बाइक ने उनके टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित बाइक सड़क पर फिसल जाने से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिंधौली निवासी अनिल पाल ने घटना की सूचना राकेश के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस राकेश को निजी वाहन से अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक डॉ. मान सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंची पत्नी पुष्पा देवी, पुत्र अवनीश व अरुण शव को देख बिलखने लगी। राकेश के दो पुत्री आरती व पूनम हैं। राकेश हेलमेट नहीं लगाए थे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सड़क पर सूख रही मक्का बनी हादसे का कारण
इन दिनों दरौरा गांव से काली नदी पुल तक सड़क किनारे किसानों द्वारा मक्का सुखाई जाती है। आधी सड़क पर कई मीटर सड़क पर मक्का पड़े होने से बाइक सवारों का आवागमन एक ही तरफ होता है। ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल पर मक्का सूखने के कारण बाइकों की भिड़ंत होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed