{"_id":"fdf0a08746234335f1f8b07a4b65db02","slug":"bus-entered-into-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों को बचाने में पुलिया में घुसी बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों को बचाने में पुलिया में घुसी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। दिल्ली से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की बस बंदरों को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराते टकराते बची और बेकाबू होकर पुलिया में घुस गई। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
सोमवार को फर्रुखाबाद डिपो की दिल्ली से बस आ रही थी। बस में लगभग चालीस यात्री थे। शमसाबाद क्षेत्र में हजियांपुर मंदिर के पास बंदर बैठे थे। बंदरों को बचाने के लिए चालक ने बस को दूसरी तरफ काट दिया। तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचाने में चालक ने बस को फिर से बंदरों की ओर मोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे बस असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में सवारियों को हल्की चोटें आईं। यात्री बस से उतर कर चले गए। बस चालक सत्यवीर और परिचालक बलवीर ने बताया कि बस की स्टीयरिंग राड अचानक जाम हो जाती है। एक तरफ की ब्रेक भी हल्की है। इसे सही कराने के लिए कार्यालय में फोरमैन राकेश कुमार से कई बार कहा। सुनवाई न होने के कारण हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन