फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bukhar

तीन दिन में पांच की मौत, 50 की तबीयत खराब

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
bukhar
शमसाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर गांव में पिछले तीन दिन में पांच लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत खराब है। जांच न होने से बीमारी और बुखार के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। ग्रामीणों में कोरोना की आशंका से दहशत है। पिछले एक माह में 11 लोग बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

गांव के कई लोग विभिन्न राज्यों व दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं। पंचायत चुनाव में यह सभी मतदान करने गांव आए थे। कोरोना कर्फ्यू के चलते लौटकर नहीं गए। ग्रामीणों के मुताबिक इनकी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जांच नहीं हुई। इससे किसी को पता नहीं चला कि इन्हें कोरोना संक्रमण है या नहीं। पंचायत चुनाव के दौरान कुछ ग्रामीणों को बुखार, जुकाम हो गया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। पिछले तीन दिन में पांच की मौत हो चुकी है। इसमें दो साल की एक बच्ची भी शामिल है। बीमार लोगों में कुछ लोगों के गले में सूजन होने से उनकी हालत गंभीर है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है लेकिन किसी ने अभी तक सुधि नहीं ली।
विज्ञापन

विमलेश कुमार ने बताया कि गांव में बीमारी की जानकारी देने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ. धनसिंह को फोन किया। उन्होंने फोन नहीं उठाया।
सुुधीर कुमार ने बताया कि चुनाव के बाद कोई अधिकारी गांव की स्थिति देखने तक नहीं आया। गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाए।
राम नारायन ने बताया कि तीन दिन में पांच लोगों की मौत होने से गांव के लोग भयभीत हैं। प्रशासन ग्रामीणों की कोरोना जांच कराए और दवा वितरण करें।
पूर्व प्रधान सीमा अवस्थी ने बताया कि गांव में महामारी फैली है। कई ग्रामीणों की हालत खराब है। आज तक स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है।
‘गांव रामनगर के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। सोमवार को गांव में टीम भेजकर दवा बांटी जाएगी। गांव में सफाई कराकर सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।’
विजय कुमार, खंड विकास अधिकारी, शमसाबाद
‘गांव की स्थिति के बारे में अधिकारियों को बता दिया गया है। प्रशासन से स्वास्थ्य टीम को गांव भेजने की मांग की है। अपने स्तर से गांव में सैनिटाइजेशन करा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन अवस्थी, प्रधान रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed