{"_id":"654691ac914bb5995c003924","slug":"building-a-strong-nation-is-possible-only-through-strong-women-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1214-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सशक्त नारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सशक्त नारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव
Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 19 नवंबर को होने वाले महिला सम्मेलन काे लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संयोजक प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं सदैव से पूज्यनीय रही हैं। सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। कहा कि समाज की बौद्धिक वर्ग की 11 श्रेणियों में शामिल सरकारी सेवारत, चिकित्सक, शिक्षक, धार्मिक संस्थाओं की प्रमुख, शैक्षिक संस्थाओं की प्रमुख, वकील, खिलाड़ी, रोटरी लायंस क्लब, सामाजिक संस्थाओं आदि की समाज का नेतृत्व करने वाली महिलाओं का सम्मेलन किया जाना है। 19 नवंबर को सुबह 11 बजे नव भारत सभा भवन में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर कार्यक्रम होगा। आयोजन की रूपरेखा शिक्षिका नीलम सोमवंशी ने बताईं। इस दौरान साहित्यकार भारती मिश्रा, पुष्पा सिंह, इंदिरा राठौर, संध्या राजपूत, विनीता, निर्मला राजपूत, रंजना झा, मधुबाला सिंह आदि मौजूद रहीं। संचालन आकांक्षा सक्सेना व रानी दुबे ने आभार व्यक्त किया।