फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Budget of 6.83 crore approved in the meeting of the area panchayat

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 6.

Wed, 22 Jan 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Budget of 6.83 crore approved in the meeting of the area panchayat
क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बीडीसी की बैठक को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी। - फोटो : FARRUKHABAD
क्षेत्र पंचायत कमालगंज की बैठक में बुधवार को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का 6.83 करोड़ का बजट अनुमोदित हुआ। इस धनराशि से 798 कार्य कराए जाएंगे। बैठक में 25 रक्तदानियों को सम्मानित भी किया गया। अधिकांश सरकारी विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत कार्यालय कमालगंज के परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने की। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि मनरेगा व अन्य योजनाओं का बजट इस प्रकार से उपयोग में लाया जाए, जिससे लोगों की परेशानियां दूर हों और विकास दिखे। प्रधान, बीडीसी और सेक्रेटरी मिलकर ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से 798 कार्यों के लिए 6 करोड़ 83 लाख का बजट अनुमोदित किया गया। प्रभारी खंड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के लिए नवीन सूची के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त होते ही कारवाई की जाएगी। पात्र लोगों के पेंशन आवेदन आनलाइन कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरूपुर राबी के बीडीसी ने कहा कि गांव के गरीबों को असंक्रमणीय भूमि मिली थी। तीन साल बाद दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को अनुदान मिले। एमएलसी प्रतिनिधि अनिल मिश्रा ने कहा कि वह विधायक निधि से मदद कराएंगे।

महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा नहीं
-एजेंडा में शामिल पेयजल व खराब हैंडपंप, ग्रामीण स्वच्छता, आजीविका मिशन आदि पर चर्चा नहीं हुई। दूसरे विभागों के जनपदीय अधिकारियों के साथ ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी बैठक में नहीं पहुंचे। एडीओ सुरेश पाल, एसके रावत, आलोक दुबे, कुलदीप यादव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप राठौर, महामंत्री अनूप कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed