फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in-law's pistol fell during a fight at Tilak, report filed against three

Farrukhabad News: तिलक में मारपीटं के दौरान गिरी बहनोई की पिस्टल, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's pistol fell during a fight at Tilak, report filed against three
कमालगंज। तिलक कार्यक्रम में बहनोई की लाइसेंसी पिस्टल लेकर आए युवक से मारपीट कर शस्त्र छीनने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने विवाद के दौरान पिस्टल गिर जाने की तहरीर दी। पुलिस ने एक खेत से पिस्टल को बरामद कर लिया। मारपीट के आरोप में दो को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन




कन्नौज थाना छिबरामऊ के मोहल्ला तिवारीयान निवासी प्रशांत तिवारी रविवार रात सिकंदरपुर थाना के गांव औराई निवासी विशेश्वर दयाल की पुत्री का तिलक चढ़ाने गांव नारायनपुर गढ़िया आया था। प्रशांत अपने जीजा धर्मेंद्र दुबे की पिस्टल साथ लाया था। रात करीब साढ़े 12 बजे डीजे पर बज रहे गानों पर नाच रही युवतियों का वीडियो बनाने को लेकर प्रशांत का विवाद वर पक्ष के लोगों से हो गया था।
विज्ञापन


गाली-गलौज व मारपीट होने पर गुस्साए प्रशांत ने कमर में लगी पिस्टल निकालकर दो फायर कर दिए थे। इसी बीच ग्रामीणों ने प्रशांत के हाथों से पिस्टल छीन ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशांत सहित 13 लोगों को पकड़ कर थाने ले आई थी। जहां देर रात पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रशांत व 10 लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत ने नारायनपुर गढ़िया के दिनेश व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि वह अपने जीजा धर्मेंद्र दुबे की लाइसेंसी पिस्टल लेकर तिलक में आया था। जिसको वह अक्सर साथ रखता है। कार्यक्रम में आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसी भीड़ में पिस्टल गिर गई। काफी खोजबीन के बावजूद पिस्टल नहीं मिली।

पुलिस ने देर रात घटनास्थल के पास स्थित मक्का के खेत से पिस्टल बरामद कर ली। मंगलवार दोपहर पुलिस ने मारपीट में पकड़े गए नारायनपुर गढ़िया निवासी दिनेश व अभिषेक का शांतिभंग में चालान कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरी हुई पिस्टल को बरामद कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए संबंधित जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed