{"_id":"6799200d40d8a6b64b06f244","slug":"brother-in-law-shot-sister-in-law-in-land-dispute-serious-injury-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-120081-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जमीन के विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जमीन के विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली, गंभीर
Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। जमीनी विवाद की रंजिश में देवर ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर देवर मौके से भाग गया। प्रधान के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव चंपतपुर उलियापुर निवासी बेवा महिला कलावती (40) पत्नी स्व. भारत सिंह के पति की मौत एक साल पहले हो गई थी। कलावती का देवर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर कलावती भागवत कथा सुनकर अकेली घर लौट रही थीं। पाती नगरा गांव के पास देवर ने कलावती पर फायर झोंक दिया। गोली उनके हाथ में जाकर लगी, जिससे वह घायल हो गई।
घायल महिला प्रधान देवेंद्र के दरवाजे पर गिर पड़ीं। देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कलावती ने आरोप लगाया कि देवर के साथ दो लोग और थे, जो हाथों में असलहे लिए थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल बेवा को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज चिलसरा जगभान सिंह ने बताया महिला के गोली लगी है। महिला ने देवर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- --
अपराध संक्षेप :::
बस की ट्रक से भिड़ंत, चालक घायल
राजेपुर। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से बदायूं बरात लेकर जा रही प्राइवेट बस की ब्रेक फेल हो गई। अमृतपुर पेट्रोल पंप के पास बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस दुर्घटना में बस चालक मोहम्मद नईम (45) निवासी थाना उसैत बदायूं घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी बराती को चोट नहीं लगी। बरात को दूसरे वाहन से भेजा गया। घायल बस चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया। (संवाद)