{"_id":"682e1dd530b70ca98f015f85","slug":"brother-and-sister-fight-with-sticks-five-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106218-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाई-बहन में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाई-बहन में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
Thu, 22 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 22 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।
- फोटो : शमशेर खानी में लाठी डंडे चलने के बाद डॉक्टरी के लिए जाते घायल।
फर्रुखाबाद। भाई-बहन में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया। एक की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला हाता घनघोर (भीकमपुरा) निवासी मुख्तियार (50) और नवाबगंज के गांव बबना निवासी उनकी बहन नाजबीन (45) पत्नी नफीस खां हाल निवासी मोहल्ला शमशेरखानी में रुपये का लेन-देन है। बुधवार दोपहर में दोनों में फोन पर कुछ विवाद हुआ। इसी के बाद मुख्तियार और उनका पुत्र दानिश (22) नाजबीन के घर पहुंच गया। वहां दोनों पक्षों में अभद्र भाषा का प्रयोग होने लगा। कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे।
आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद बीचबचाव कराया। जब तक कई लोग लहूलुहान हो चुके थे। दोनों पक्षों के घायल थाने पहुंचे। पुलिस ने एक पक्ष के दानिश (22), मुख्तियार (50) और दूसरे पक्ष की नाजबीन (45), उनके पति नफीस (50), पुत्र नाजिया (22) का लिंजीगंज अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। हालत गंभीर होने पर दानिश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाने के दरोगा मुनीर खान ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
नाजबीन का कहना है कि भाई मुख्तियार कारचोब का काम कराते हैं। वह उनका काम करती हैं। उनके करीब 50 हजार रुपये काफी दिनों से नहीं दे रहे। रुपये मांगे, तो उन्होंने घर पर कई लोगों के साथ हमला बोल दिया। जबकि मुख्तियार ने बहन पर परिवार के साथ हमला बोलने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मारपीट हुई है। घायलों की डॉक्टरी कराई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।