फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brick kiln will strike today

ईंट भट्टा की आज रहेगी हड़ताल

Thu, 01 Oct 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Thu, 01 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln will strike today

ईंट भट्टा मालिकों ने पर्यावरण लाइसेंस की बाध्यता समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को प्रशिक्षु एसडीएम को  ज्ञापन दिया। इन्होंने कहा मांग पूरी न होने पर भट्टों की हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन



सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ईंट भट्टा मालिकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशिक्षु एसडीएम दिनेश मिश्रा को दिया। ज्ञापन में कहा गया  ईंट भट्टों पर पर्यावरण क्लीयरेंस की बाध्यता का कानून थोपा जा रहा है। इन्होंने कहा देश में इंट भट्टा न चला पाने के कारण 1 अक्तूबर से शुरू हो रहे सीजन से भट्टों को शुरू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इन्होंने कहा  ईंट भट्टे बंद रहने से निर्बल तबके के गरीब मजदूरों का रोजगार छिन जाएगा और वह भुखमरी की  कगार पर आ जाएंगे।  भट्टे बंद होने से करीब 50 लाख मजदूरों के परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भट्टा स्वामियों ने कहा  भट्टों को बंद करने से प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर होगा। भट्टा स्वामियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हड़ताल के बाद सीजन में जमा होने वाला वैट, रायल्टी और अनुज्ञा शुल्क को भी जमा नहीं किया जाएगा।



ज्ञापन देने वालों में कृष्ण दत्त द्विवेदी, नारायण अग्रवाल, आयुष रस्तोगी, रवि कुमार रस्तोगी, राजेश कटियार, योगेश कटियार, भुवनेश दीक्षित, कृष्ण बाबू रस्तोगी, महेश चंद्र गुप्ता, अखिलेश कटियार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed