फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brick and stone went to the post mortem house to take the dead body

Farrukhabad News: शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में चले ईंट-पत्थर

Sat, 01 Jul 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brick and stone went to the post mortem house to take the dead body
फर्रुखाबाद। पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट के बाद पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मायके पक्ष के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कायमगंज पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्प्ष्ट नहीं होने पर डाॅक्टर ने विसरा सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदीपुर निवासी गौतम लोधी की 20 वर्षीय पत्नी बसंती की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बसंती की छह माह पहले ही गौतम से शादी हुई थी। जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद गांव कूराबंडा निवासी पिता मैकूलाल ने पति गौतम लोधी, ससुर अवनीश, सास, ननद जौली, ताऊ दिनेश व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में नकदी व जेवर की मांग कर बसंती को प्रताड़ित करते थे। मांग नहीं पूरी होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। पोस्टमार्टम के कर्मचारियों ने शव ससुराल पक्ष के लोगों को सुपुर्द कर दिया। मैकूलाल, पत्नी कांती देवी, बहन मनोरमा, बृजेश कुमारी, भाई राजीव, रामजी, अजीत सहित अन्य लोगों ने बसंती का शव लेने का प्रयास कर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों पक्ष मारपीट के बीच पथराव करने लगे। इसमें कांती सहित सात लोग घायल हो गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी किसी ने डीएम संजय कुमार सिंह को दी। डीएम ने सीएमओ अवनींद्र कुमार से बात कर मौके पर जाने के आदेश दिए। सीएमओ के आदेश पर डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर डॉक्टर से बात की। वहां पता चला कि पोस्टमार्टम के बाद झगड़ा हुआ था। सूचना पर दरोगा उदय सिंह सहित फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रजनीश व शीशराम को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed