फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bowlers gave victory to Sangam B

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर के घर चोरी में 19 दिन बाद केस

Sat, 09 Nov 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bowlers gave victory to Sangam B
फर्रुखाबाद। इंडियन काउंसलिंग ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद से मिजोरम से रिटायर कृष्णअवतार पाठक के मकान से करीब एक करोड़ की चोरी की घटना में पुलिस ने 19 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वह 17 अक्तूवर को दो साल बाद घर आए थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला हरभगत निवासी सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर कृष्णअवतार पाठक पत्नी चंद्रप्रभा पाठक के साथ दो साल बाद 17 अक्तूबर को घर पहुंचे थे। घर के अंदर कमरों, सेफ, बक्सों आदि के ताले टूटे और सभी कीमती सामान गायब मिला। चोर तीन मंजिला मकान की छत के रास्ते से अंदर आए। हालांकि आसपास के तीन मकान ही उनकी छत से मिलते बताए जा रहे हैं। चंद्रप्रभा ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने करीब 19 दिन बाद बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसमें घर से कीमती टीवी, कैमरा, बर्तन, जेवर, साल, सूट, ऊनी सूट, देशी-विदेशी घड़ियां, साड़ियां, 25 नग शाल, 10 जेन्टस सूट, 10 रजाई, 25 कंबल, पांच टीवी, चार कैमरा, 50 विदेशी बैड सीट, चार बड़े बक्सा भरे बर्तन समेत एक करोड़ का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed