फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bolero riders robbers arrested

मुठभेड़ में बोलेरो सवार दो लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 29 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Fri, 29 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bolero riders robbers arrested

मोहम्मदाबाद। भाजपा नेता के पिता के साथ हुई लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर काली नदी पुल से बोलेरो सवार लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचा, चाकू और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बोलेरो सीज कर दी।

विज्ञापन


15 जनवरी को भाजपा नेता कुलदीप दुबे के पिता ब्रह्मानंद दुबे के साथ धीरपुर चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने नगदी लूटी थी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बोलेरो पर सवार कुछ लुटेरे काली नदी पुल से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे मदनपुर चौकी इंचार्ज शीलेश गौतम फोर्स के साथ काली नदी पुल पर पहुंचे। वहां से गुजर रही बोलेरो को चौकी इंचार्ज ने रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो पर सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया। पुलिस ने भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने अपने नाम उपेंद्र लोधी पुत्र उदयवीर निवासी दनियापुर थाना नवाबगंज और रावेंद्र पाल पुत्र कनौजीलाल निवासी खिमसेपुर बताए। पुलिस ने उपेंद्र के पास से तमंचा, सात सौ रुपये, दो कारतूस व एक खोखा और रावेंद्र पाल से एक चाकू और पांच सौ रुपये बरामद किए हैं।


युवकों ने भाजपा नेता के पिता ब्रह्मानंद दुबे के साथ लूट की घटना कबूल की। पुलिस रावेंद्र और उपेंद्र को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। मदनपुर चौकी इंचार्ज ने बताया कि लूट के आरोपियों के पास से बरामद रुपये भाजपा नेता के पिता के साथ हुई लूट के हैं। एसओ भीम सिंह जावला ने बताया कि दोनों युवकों ने भाजपा नेता के पिता के साथ हुई लूट की घटना कबूल की है। रावेंद्र पाल के भाई राजा पाल के ऊपर भी कई मुकदमे चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed