फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of youth missing for three days found, murder alleged

Farrukhabad News: तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for three days found, murder alleged
फोटो-10, अंडियाना मोहल्ले में रोती बिलखते परिजन। संवाद
फर्रुखाबाद। घर से तीन दिन पहले लापता गोलगप्पा विक्रेता का शव एचडीएफसी बैंक के सामने पड़ा मिला। युवक की सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर उठाकर ले गए।
विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान देख एक युवक पर शक जताते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला अंडियाना निवासी शिवनाथ बाथम (36) का शव रोडवेज बस अड्डे के सामने एचडीएफसी बैंक के पास सोमवार तड़के पड़ा मिला। मोहल्ले के ही एक युवक की सूचना पर पहुंचे परिजन शव उठाकर घर ले गए। उन्होंने शिवनाथ के शरीर पर चोटों के निशान देख हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मां राजवती ने बताया कि शिवनाथ तीन दिन पहले घर से निकला था। आरोप है कि मोहल्ले के ही एक ई-रिक्शा चालक की मां ने रविवार को कहा कि शिवनाथ से उनके बेटे का विवाद हुआ है।
विज्ञापन

महिला से जब बेटे के बारे में जानकारी की तो उसने गुस्से में खुद ही ढूंढने की बात कही। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के शरीर पर चोटों के निशान बता रहे हैं कि उसको पीटने के बाद हत्या कर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दो बेटों में बड़ा शिवनाथ था। शिवनाथ पहले ई-रिक्शा चलाता था फिर गोलगप्पा बेचने लगा। उनकी किसी से लड़ाई नहीं है। उसके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पिता ओमकार नाथ और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-10, अंडियाना मोहल्ले में रोती बिलखते परिजन। संवाद

फोटो-10, अंडियाना मोहल्ले में रोती बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed