फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BKU leaders along with workers surrounded Kadrigate police station

Farrukhabad News: भाकियू नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग कादरीगेट थाने का किया घेराव

Fri, 20 Dec 2024 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
BKU leaders along with workers surrounded Kadrigate police station
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में किसान पंचायत के दौरान कन्नौज जिलाध्यक्ष, आलू आढ़ती समेत 11 लोगों के पर्स व मोबाइल चोरी हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अनसुनी की, तो गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कादरीगेट थाने का घिराव कर लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने तहरीर लेकर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में सातनपुर मंडी में राकेश टिकैत के कार्यक्रम में जिले के अलावा आसपास जनपदों से कार्यकर्ता आए थे। इसमें उचक्के भी सक्रिय रहे। भाकियू नेताओं के जोश का फायदा उठाकर उचक्कों ने कन्नौज जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम सिद्दीकी का सात हजार रुपये व कागज भरा पर्स, भगुआ नगला के विक्रांत सिंह राणा के 10 हजार रुपये, आलू आढ़ती अखिलेश कुमार के 7880 रुपये, चंद्रशेखर की 2000 रुपये भरी पर्स, गढ़ी कोहना के नितिन कुशवाह के 5500 रुपये, पुष्पेंद्र के 6000 रुपये, पूर्व प्रधान रामवरन वर्मा, राजेंद्र, अंकित यादव, मोनू यादव के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ित कादरीगेट थाने में शिकायत करने पहुंचे। थाने में किसी ने भी तबज्जो नहीं दी। परेशान होकर भाकियू नेताओं ने अपने साथियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने तहरीर लेकर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कुछ के पास मोबाइल व पर्स बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर ले ली है। मैनपुरी के भाकियू टोपी लगाए चार संदिग्ध पकड़े हैं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed