फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJYM state president accused of conspiracy in Vijay Singh's house explosion

Farrukhabad News: विजय सिंह के घर विस्फोट में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पर साजिश का आरोप

Sat, 21 Mar 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJYM state president accused of conspiracy in Vijay Singh's house explosion
फोटो-27 नाला मछरट्टा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करती पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित मकान के बेसमेंट में हुए विस्फोट को उनकी पत्नी दमयंती सिंह ने एक साजिश बताया है। उन्होंने इस घटना के लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। यह विस्फोट उनके बेटों से जुड़े एक प्राथमिकी दर्ज में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिट खारिज किए जाने के बाद हुआ है। वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने आरोप निराधार बताए और कहा कि सही समय आने पर जवाब देंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में घायल बेटों का इलाज कराकर लौटीं पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक लड़ाई है और उनके घर में विस्फोट साजिश के तहत हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने एक प्राथमिकी दर्ज में सुनवाई के लिए कोर्ट बदलवाने की अपील की थी। पहले हाईकोर्ट और फिर 12 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने यह रिट खारिज कर दी थी। 18 मार्च को उनके पति विजय सिंह की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, और इसी दौरान 17 मार्च को विस्फोट हो गया। दमयंती सिंह ने कहा कि इसके पीछे साजिश है और उनके परिवार को फंसाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

दमयंती सिंह ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने घर से विस्फोटक की महक न आने की बात कही थी। उन्होंने पुलिस पर जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन बेसमेंट में महक आ रही थी और माचिस जलाते ही विस्फोट हुआ था। पुलिस ने उनके लाइसेंसी असलहे, बच्चों के चार मोबाइल और दो टैबलेट जब्त कर लिए हैं, साथ ही घर को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव से मिलीं दमयंती
दमयंती सिंह ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने अखिलेश यादव को पूरे मामले से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की। अखिलेश यादव ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से बात भी की। दमयंती सिंह ने भावुक होकर कहा कि कौन मां होगी, जो बेटों के घर में रहते हुए विस्फोटक रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed