फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP's first president in Nagar Panchayat Khimsepur and Sankisa

Farrukhabad Nikay Chunav: नगर पंचायत खिमसेपुर व संकिसा में भाजपा का पहला अध्यक्ष

Sun, 14 May 2023 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
BJP's first president in Nagar Panchayat Khimsepur and Sankisa
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जनपद में नवसृजित नगर पंचायत खिमसेपुर व संकिसा बसंतपुर में पहला अध्यक्ष भाजपा का बना। जबकि बसपा व सपा प्रत्याशी प्रतिद्वंदी रहे। नौ निकायों में यही दोनों सीटें भाजपा के खाते में गईं। जिले के नौ निकाय क्षेत्रों में किसी भी पुरानी नगर पंचायत में भाजपा अपनी जगह नहीं बना सकी। हालांकि भाजपा सरकार में हाल ही में बनी नगर पंचायत खिमसेपुर में भाजपा ने पहले चुनाव में अपना परचम लहराया। यहां से भाजपा प्रत्याशी पुष्पराज सिंह ने 5359 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी को 3129 मत हासिल हुए। वहीं सपा के विमला प्रताप सिंह को मात्र 228 मत मिलने से वह अपनी जमानत नहीं बचा सके। आजाद समाज पार्टी के हरगोविंद को 2410 वोट मिले।
विज्ञापन


सांसद की बहू का संकिसा में कब्जा
नवसृजित नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर से 19 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत की पत्नी भाजपा प्रत्याशी अनुपम वर्मा ने 3099 मत हासिल कर चुनाव जीत लिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी सरिता यादव को 1600 मिलने से 1499 मतों से पराजित कर दिया। बसपा प्रत्याशी रामायनश्री को 780 व कांग्रेस प्रत्याशी माया देवी को 386 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि निर्दलीय प्रियंका वर्मा 1403 वोट मिले।
विज्ञापन


नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद पर 19 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। यहां से चारो दलीय प्रत्याशियों को मतदाताओं ने नकार दिया। निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा 3824 मत हासिल कर नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश कुमार को 3066 मत मिलने से 758 वोटों से पराजित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार को 1592 व कांग्रेस प्रत्याशी रशीद को 2988 मत हासिल हुए। जिले के सभी नौ निकाय क्षेत्रों में भाजपा व सपा ने दो-दो सीट पर व बसपा ने एक सीट पर कब्जा जमाया। जबकि चार सीटों पर निर्दलीय काबिज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed