फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   BJP may place bets on OBC

भाजपा पिछड़ा वर्ग पर लगा सकती दांव

Sat, 19 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
BJP may place bets on OBC

फर्रुखाबाद। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर इसी माह ताजपोशी हो सकती है। सहायक चुनाव अधिकारी करीब आधा दर्जन दौरे कर चुके हैं। इस बार पार्टी फिर से पिछड़ा वर्ग पर दांव लगा सकती है। दावेदारों ने अध्यक्ष बनने के लिए बड़े नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा में संगठन चुनाव अंतिम चरण में हैं। पार्टी के भीतरी सूत्रों केे मुताबिक अध्यक्ष का दायित्व संगठन के किसी जानकार को सौंपा जा सकता है। 2017 के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी पिछड़ा या दलित कार्ड खेल सकती है। हालांकि दावेदारों में पिछड़ा वर्ग के नेताओं की संख्या ज्यादा है। चुनाव अधिकारी रजनीकांत महेश्वरी जिले का दौरा कर नब्ज टटोल चुके हैं। सहायक चुनाव अधिकारी देवेश शंखवार चुनाव के सिलसिले में करीब आधा दर्जन बार आ चुके हैं। चुनाव के बजाय अध्यक्ष पद पर आम सहमति पर जोर है।
विज्ञापन


ये हैं जिलाध्यक्ष के दावेदार
 डा. भूदेव सिंह: यह भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके
दिनेश कटियार: यह वर्तमान में भाजपा के जिलाध्यक्ष
प्रभात अवस्थी, रूपेश गुप्ता: कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष
प्रदीप सक्सेना, विमल कटियार: कार्यकारिणी में जिला महामंत्री
डा. वीके गंगवार: यह भाजपा में जिला उपाध्यक्ष रह चुके
विजय गुप्ता: शमसाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन
दिलीप भारद्वाज: भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed