{"_id":"651b12d45538420382088354","slug":"bike-riding-sanitation-worker-dies-due-to-collision-with-vehicle-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-901-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देर शाम गांव में सफाई कर घर लौट रहे एक बाइक सवार सफाई कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लोहिया अस्पताल लाए। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी वीरपाल (45) राजेपुर क्षेत्र के गांव ताजपुर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। दो अक्तूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांव में चल रहे विशेष सफाई अभियान में रविवार देर शाम तक काम किया। इसके बाद वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह जब बदायूं मार्ग पर तौफीक की मड़ैया कलक्टरगंज के सामने पहुंचे तो तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत वह दूर जा गिरा।
हेलमेट न लगाए होने से वीरपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें पहले राजेपुर सीएचसी ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वीरपाल चार भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई प्रेमपाल, चंद्रपाल, महेंद्र पाल हैं। पत्नी सविता और पुत्र अंशुल, पुत्री धन्नो, सुंदरी व लक्ष्मी हैं। पत्नी बार-बार बेहोश होकर गिर रही थीं। बताया जाता है कि शरीर में कहीं अधिक चोट नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट लगा होता, तो जान बच सकती थी।