फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider killed in a road accident

Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 22 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 22 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाचूपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन




हरदोई के थाना सवायजपुर गांव पांडेयपुर निवासी राजकिशोर कोरी (40) शनिवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। वह जब राजेपुर थाने के चाचूपुर के पास पहुंचे, तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे सीढ़े चकरपुर निवासी अधिवक्ता सुरजीत सिंह सोमवंशी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल हो तुरंत लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता ने गांव के ही पूर्व प्रधान अभिषेक कटियार को जानकारी दी। इस पर वह भी अस्पताल पहुंच गए। हेलमेट न लगाए होने से राजकिशोर के सिर में गंभीर चोटें थीं। एक घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान ने बताया कि राजकिशोर ने शुक्रवार को अपनी बेटी दामिनी का जेएनएम में एडमीशन कराया था। इसके बाद वह यहीं रुक गए थे। शनिवार को घर जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed