{"_id":"65d260e8456a1913c00f00a9","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102144-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक से घर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जहानगंज थाने के गांव मेदा श्यामपुर निवासी राजू (29) रविवार रात पड़ोसी गांव से घर की ओर जा रहे थे। उनकी बाइक जब महरूपुर बीजल के पास पहुंची, तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगे होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह दो भाइयों में छोटा बताया जाता है। बड़ा भाई सेवकराम, पिता बुलाकी, बहन बबली और कामिनी हैं। परिजनों ने बताया कि छोटी बहन कामिनी की 29 फरवरी को शादी होना तय हुआ था। उसी की तैयारियां चल रही थीं। रामू दिल्ली में बेकरी में काम करता था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
-- -- -- -- -- --
ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार सात घायल
राजेपुर। अमृतपुर थाने के गांव कलेक्टरगंज के पास एक टेंपो में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। चार को मामूली चोटें थीं, जबकि तीन घायलों में चालक मुन्नालाल (60) निवासी खानपुर थाना कादरीगेट, यात्री रामचंद्र (70) निवासी गांव कुमराबा, थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर और राजेपुर के गांव पश्चिमी गौटिया निवासी रामप्रसाद को रेफर कर दिया गया। तीनों घायल पांचाल घाट पर जाम लगे होने से देर रात लोहिया अस्पताल पहुंच सके। (संवाद)