फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike rider died due to collision with tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died due to collision with tractor
रामबख्श। (फाइल फोटो)  - फोटो : स्रोत : परिजन
शमसाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक जिला पंचायत सदस्य के भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव बेला सरायगजा निवासी जिला पंचायत सदस्य नेकसे लाल जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके छोटे भाई रामबख्श (50) बाइक से फर्रुखाबाद से अपने गांव जा रहे थे। सायं करीब 6.30 बजे रमापुर-चिलसरा के बीच बरई मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर से रामबख्श की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पर ईंटें लदी थीं। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक तीन भाई मुन्नालाल, नेकसे लाल व प्यारेलाल हैं।
विज्ञापन

मृतक के तीन पुत्र विकास, राजकुमार और आकाश हैं। शव देख पत्नी देवकी का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि फौती सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के आवास पर रहकर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed