{"_id":"5f4547408ebc3e3cb1655811","slug":"bike-collision-killed-farmer-fellow-injured-farrukhabad-news-knp5788030139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
ोस्टमार्टम हाउस में बैठे सुनेंद्र पाल सिंह के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। शहर के पास अपने घर बाइक से जा रहे किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई। बाइक पर बैठा गांव का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेंद्र सिंह हेलमेट लगाए थे।
अमृतपुर थानाक्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (60) गांव में खेती करते थे। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनका एक घर फर्रुखाबाद शहर के पास स्थित गांव खानपुर में है। उस घर को देखने वह बाइक से मंगलवार दोपहर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव का रामभजन बैठा था। रास्ते में राजेपुर थानाक्षेत्र के निबिया चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस दोनों को लिंजीगंज स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। वहां सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच जानकारी होने पर परिजन भी लिंजीगंज अस्पताल पहुंच गए। वह घायल रामभजन को निजी अस्पताल ले गए। सुरेंद्र पाल सिंह के बेटा मदनपाल व बेटी रेखा है। उधर चालक मौरंग लदा ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सुरेंद्र के गांव चांदपुर निवासी बहनोई नरेंद्र कुमार सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जयंति प्रसाद गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।