फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike collides with a road roller parked on the road, villager dies

Farrukhabad News: सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकराई बाइक, ग्रामीण की मौत

Wed, 05 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a road roller parked on the road, villager dies
फोटो: 29 फाइल फोटो सलाम हुसैन। स्रोत:परिजन - फोटो : बिछिया रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
कमालगंज/जहानगंज। रिश्तेदारी से लौट रहे भाइयों की बाइक सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह भांजे के निकाह में भात पहनाकर भाइयों के साथ लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी सलाम हुसैन (45) मुंबई में रहकर नौकरी करते थे। वह रविवार को ही परिवार सहित गांव आए थे।
सोमवार को सलाम अपने भाई इसरार के साथ बाइक से जहानगंज के जहांगीरपुर स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब छह बजे दोनों गौसपुर स्थित बहनोई भुल्लन के घर जा रहे थे। तभी रास्ते में राजेपुर टप्पा मंडल के निकट सड़क पर खड़े रोड रोलर में उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में सलाम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें शहर के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात घायल ने दम तोड़ दिया। पत्नी राजिया बेगम, पुत्री अल्फिया व पुत्र समीर शव के पास बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गौसपुर में सलाम के भांजे का निकाह होना है। इसको लेकर सोमवार को वह भात पहनाने जा रहा था। तभी हादसा हो गया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed