फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhagalpur-Gandhidham Express train arrived 11 hours late

Farrukhabad News: 11 घंटे देर से पहुंची भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन

Tue, 02 Jan 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bhagalpur-Gandhidham Express train arrived 11 hours late
फर्रुखाबाद। कोहरे का बुरा असर लंबे रूट की ट्रेनों पर पड़ रहा है। भागलपुर से गांधीधाम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 11 घंटे देरी से पहुंची। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

भागलपुर से गांधी धाम जाने वाली साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को मंगलवार सुबह सवा चार बजे स्थानीय स्टेशन पर आना था। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 11 घंटे देरी से चल रही थी। ट्रेन के इंतजार में यात्री कड़ाके की ठंड में परेशान रहे। शहर के मोहल्ला नौलक्खा निवासी वसीम ने बताया कि वह रिश्तेदारों को बैठाने दोबारा आए हैं। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते दूरदराज से आए कई यात्री प्रतीक्षालय में बैठे इंतजार करते रहे। ट्रेन शाम सवा तीन बजे पहुंची। इसके बाद कासगंज की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed